दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज़ केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। राहुल ने शनिवार को
गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। राहुल यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, संजू सैमसन व सुरेश रैना के बाद छठे भारतीय बल्लेबाज़ हैं।