केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन

भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले वह 16वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 62 टेस्ट मैच, 85 वनडे और 72 टी20I खेले हैं। वहीं, राहुल ने अब तक कुल 19 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं।