केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वीं बार बनाया 50+ का स्कोर, की धोनी की बराबरी
भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को 19वीं बार 50+ का स्कोर बनाया और इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। राहुल ने ब्रिसबेन टेस्ट में अपनी पहली पारी में 84 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 बार 50 से अधिक रन बनाए थे।