न्यूज़ीलैंड में शनिवार को अपना पहला शतक जड़ने के साथ ही केएल राहुल सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन 207 गेंदों पर शतक जड़ा। ओपनर के तौर पर उनके नाम इंग्लैंड में 4 टेस्ट शतक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड में 1-1 टेस्ट शतक है।