स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने बुधवार को राजकोट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शतक जड़ा और फिर सीटी बजाकर जश्न मनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने अपनी बेटी के लिए सीटी बजाई थी जिसका जन्म हाल ही में हुआ है। मैच में केएल राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए हैं।