कोका-कोला ने कैंपा कोला से प्रतिस्पर्धा के बीच घटाईं ड्रिंक्स की कीमतें

कोका-कोला ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कैंपा कोला से प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी 400 मिलीलीटर ड्रिंक्स की बोतलों की कीमतें ₹5 घटा दी हैं। इससे कोका-कोला की इन बोतलों की कीमतें ₹20 रह गई हैं जो कैंपा कोला की 500 मिलीलीटर बोतलों की कीमत के बराबर है। गौरतलब है, कैंपा कोला की 200 मिलीलीटर की बोतल की कीमत ₹10 है।