कुकिंग ऑयल के अत्यधिक सेवन से युवाओं में कैंसर होने का हो सकता है खतरा: नई स्टडी

अमेरिकी सरकार द्वारा फंडेड स्टडी में पता चला है कि खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ सीड ऑयल के अत्यधिक सेवन से युवाओं में कोलन कैंसर होने का खतरा हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, इन तेलों में सूरजमुखी, अंगूर, कैनोला और मकई जैसे बीज के तेल शामिल हैं। 30-85 वर्ष के 80+ कोलन कैंसर पीड़ितों पर स्टडी हुई।