कुकिंग स्प्रे के इस्तेमाल से US में शख्स को हुई फेफड़ों की बीमारी, मिलेगा ₹226 करोड़ मुआवज़ा
लॉस एंजिलिस (अमेरिका) की एक अदालत ने कुकिंग स्प्रे इस्तेमाल करने से दुर्लभ-गंभीर फेफड़ों की बीमारी 'पॉपकॉर्न लंग' होने पर कंपनी को एक 58-वर्षीय पीड़ित को ₹226 करोड़ मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। शख्स ने 'हेल्दी ऑप्शन' मानकर 1990 के दशक-2009 तक लगातार इसका इस्तेमाल किया था। कोर्ट ने माना कि कंपनी ने जोखिमों की पर्याप्त चेतावनी नहीं दी।