इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भारतीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी प्रतिभा नहीं देखी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूर्यवंशी सफेद गेंद के क्रिकेट की तरह टेस्ट में भी सफल होंगे। कुक ने भारत को तीनों फॉर्मेट की नंबर-1 टीम बताया और बेन डकेट को सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट ओपनर बताया।