कंकाल जैसा ऊपरी हिस्सा और 'जलपरी' जैसा शरीर! यूके के समुद्र तट पर दिखा 'डरावना जीव'

यूके के केंट में पाउला रेगन नामक एक महिला ने दावा किया है कि समुद्र तट पर उन्हें एक डरावना जीव दिखा जिसका ऊपरी हिस्सा कंकाल जैसा और बाकी शरीर जलपरी जैसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस जानकारी की पुष्टि की है लेकिन मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।