कॉकरेच करेंगे जासूसी, कैमरे वाले बैकपैक्स से होंगे लैस

जर्मनी की कंपनी स्वार्म बायोटैक्टिक्स स्मार्ट बैकपैक्स से लैस लाइव कॉकरोच विकसित कर रही है जो स्पाई रोबोट्स की तरह काम करेंगे। इन बैकपैक्स में बेहद छोटे कैमरे, सेंसर और न्यूरल स्टिमुलेशन टेक्नोलॉजी फिट है। दुश्मन देश के ठिकानों या दुर्गम स्थानों से रियल टाइम इंटेलिजेंस इनपुट भेजने में सक्षम इन कॉकरोचों को रिमोट लोकेशन से कंट्रोल किया जा सकेगा।