कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री! सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफज़ल पहुंचा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में 20 जुलाई को सीलमपुर का नामी बदमाश हाजी अफज़ल भी पहुंचा था। उसके खिलाफ मकोका, हत्या का प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से ज़मानत पर बाहर है। सामने आए वीडियो में वह अपने साथियों के साथ चलता दिख रहा है। गौरतलब है, अफज़ल की पत्नी 'आप' पार्षद है।