कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सहयोग को लेकर सोनम वांगचुक ने की सरकार की तारीफ
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल हुए ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैं सरकार का धन्यवाद करूंगा...उन्होंने यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने दिया।" सोनम ने कहा, "मैं सरकार से प्रभावित हूं कि उन्होंने कोई रोक-टोक नहीं लगाया...लोकतंत्र को पनपने दिया। हमारी उम्मीद है कि आगे भी वे ऐसी अभिव्यक्तियों को...पनपने देंगे।"