कोचिंग में बेंच पर बैठने को लेकर नासिक में 2 साथियों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

नासिक (महाराष्ट्र) में एक निजी कोचिंग में 10वीं के 16-वर्षीय छात्र यशराज गंगुर्दे की उसके दो साथियों ने विवाद के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्लास में बेंच पर बैठने को लेकर यशराज का दोनों से विवाद हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।