कोचिंग सेंटर के प्रोमो वीडियो में वर्दी में दिखी एमपी की पुलिसकर्मी, हुई सस्पेंड

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला कॉन्स्टेबल को खाकी वर्दी में एक कोचिंग संस्थान का प्रचार करने के आरोप में निलंबित किया गया है। कॉन्स्टेबल पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले इंदौर के एक कोचिंग संस्थान के विज्ञापन में नज़र आई थी। उसके खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

Load More