लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले वनडे में शनिवार को कैच लेने की कोशिश में न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर रचिन रवींद्र के माथे पर गेंद लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर स्टेडियम की नई फ्लडलाइट्स पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, फ्लडलाइट्स से नज़रें ओझल होने से रवींद्र चोटिल हुए थे।