कोचीन शिपयार्ड के डिस्काउंट वाले OFS पर निवेशकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, 3 गुना लगी बोली

कोचीन शिपयार्ड के OFS को नॉन-रिटेल निवेशकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सरकार की शुरुआती 2.52% हिस्सेदारी के लिए 3.52 गुना बोली लगने के बाद पूरा ग्रीन-शू विकल्प भी इस्तेमाल किया गया। ₹1,400 के फ्लोर प्राइस पर लॉन्च यह OFS शेयर के बाज़ार भाव से करीब 6-7% डिस्काउंट पर है, जिसके तहत सरकार अब कंपनी में 5.04% हिस्सेदारी बेच रही है।