कोचिन शिपयार्ड से ₹450 करोड़ में 8 हार्बर टग खरीदेगी अदाणी पोर्ट्स
अदाणी पोर्ट्स ने कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से ₹450 करोड़ में 8 नए हार्बर टग खरीदने की घोषणा की है। अदाणी पोर्ट्स ने कहा, "देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ हम सरकार की 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' योजनाओं का समर्थन करते हैं।" ऑर्डर के बाद कोचिन शिपयार्ड के शेयर में शुक्रवार को 5% की तेज़ी देखी गई।