कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट, हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग
एक वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें कथित तौर पर एक कपल कीचड़ वाले पानी में सफेद कपड़ों में लेटकर अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल के आस-पास मौजूद फोटोग्राफर उन्हें पोज़ से जुड़े निर्देश भी दे रहे हैं। वीडियो पर एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "शादी का शूट है या सुसाइड का?"