कुछ घंटों के अंदर राजस्थान में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में कुछ घंटों के अंदर फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हैं। बकौल पुलिस, जयपुर में एक अनियंत्रित डंपर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद गाड़ियों पर पलट गया। इससे पहले रविवार को फलोदी में एक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी।