ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने चीनी एआई चैटबॉट 'डीपसीक' के 'कम लागत' वाले दावे पर कहा है कि लागत में कुछ ज़ीरो गायब हैं। 'डीपसीक' पर उनके पहले रिएक्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं कॉस्ट नंबर को लेकर बहुत संशय में था। ऐसा लगा कि कुछ ज़ीरो गायब हैं...लेकिन हां, यह अच्छा मॉडल है।"