नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-73 में शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग की छठी मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बिल्डिंग की बाउंडरी के ऊपर पैर लटकाकर बैठी महिला कुछ देर बाद वहां से अचानक से कूद जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला डिप्रेशन का शिकार थी।