कुछ दवाओं के पैक पर बनी लाल रंग की पट्टी का क्या होता है मतलब?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जिन दवाओं के पैक पर लाल रंग की पट्टी होती है उन दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लिया जाना चाहिए। बकौल मंत्रालय, अधिकतर ऐंटीबायोटिक्स दवाओं के पैक के ऊपर लाल पट्टी बनी होती है व ज़िम्मेदारी से इसका इस्तेमाल करने से जान बचती है और ऐंटीबायोटिक का असर बना रहता है।