कुछ मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचने पर मैनेजर ने कहा, 'हाफ डे डाल दे'; कर्मचारी ने दे दिया इस्तीफा
फरीदाबाद (हरियाणा) के एक कर्मचारी ने रेडिट पर दावा किया है कि कुछ मिनटों की देरी के बावजूद उसे हाफ-डे की छुट्टी अप्लाई करने के लिए कहा गया जिसके बाद उसने इस्तीफा दे दिया। कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान मैनेजर ने कहा, "काम तो हुआ नहीं, छुट्टी डाल दे," जबकि वह उपलब्ध था।