लाल रंग की कुछ लिपस्टिक्स को बनाने के लिए कोचीनियल नामक कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है और यह खास तरह के कैक्टस पौधों पर पाया जाता है। इसकी स्किन सुखाकर लाल रंग निकाला जाता है। यह एक तरह का नैचुरल रेड पिगमेंट है जिसका इस्तेमाल ब्लश, आईशैडो या फूड आइटम्स को कलर करने के लिए भी किया जाता है।