कुछ ही घंटों में अमेरिकी स्टॉक मार्केट ने गंवाए ₹239.46 लाख करोड़
अमेरिकी शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी उठा-पटक के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स डाओ जोंस 400 अंक की गिरावट के साथ दिन के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ जबकि नैस्डैक 2% व ऐस-ऐंड-पी500 भी 0.8% तक गिरा। इस भारी गिरावट के कारण कुछ ही घंटों में अमेरिकी शेयर बाज़ार को $2.7 ट्रिलियन (₹239.46 लाख करोड़) का नुकसान हुआ।