गोलाघाट (असम) में काजीरंगा नैशनल पार्क के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। अब तक 23 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि 2 की पहचान बाकी है। शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।