inshorts

केजरीवाल का चुनावी एलान- दिल्ली में धोबी समाज के लिए बिजली व पानी के रेट डोमेस्टिक किए जाएंगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि चुनाव के बाद 'आप' की सरकार बनने पर दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। केजरीवाल के अनुसार, धोबी समाज के लोगों से बिजली व पानी का चार्ज कमर्शियल नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा और उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा व स्कॉलरशिप का इंतज़ाम किया जाएगा।