पंजाब पुलिस के 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात जवानों को वापस बुलाने पर पार्टी भड़क गई है। आप सांसद संजय सिंह ने 'X' पर कहा, "अभी केजरीवाल की जे ब्लॉक काली बाड़ी मार्ग पर सभा है, वहां लाठी-डंडे लेकर गुंडे पहले से मौजूद हैं। मैं वहां पहुंच रहा हूं। चुनाव आयोग कहां है?"