केजरीवाल को हराने के बाद पैतृक गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, दादा भैरव मंदिर में की पूजा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा रविवार को अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे और दादा भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने पिता को याद कर वर्मा ने कहा, "डॉ. साहिब सिंह वर्मा के जो काम और सपने अधूरे रह गए थे उन्हें पूरा किया जाएगा।"