प्यूर्टो रिकान की बॉक्सर अमांडा सेरानो की आंख के ऊपर की त्वचा आयरिश बॉक्सर केटी टेलर के साथ हुई फाइट में फट गई है जिसकी तस्वीर सेरानो ने X पर शेयर की है। गौरतलब है कि माइक टायसन व जैक पाल वाले इवेंट में सेरानो और केटी के बीच 541 मुक्कों की फाइट हुई थी।