कोटा (राजस्थान) में रविवार शाम को एक छात्र ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वह 2 साल से कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके पिता ने कहा, "बेटे से बातचीत होती रहती थी...कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी तनाव से गुज़र रहा है।"