कोटा (राजस्थान) में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव मंगलवार को उसके पीजी रूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की वजह से छात्र के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, कोटा में इस वर्ष छात्रों के आत्महत्या का यह 7वां मामला है।