कोटा में स्कूल के बाथरूम की दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, 3 टीचर सस्पेंड
कोटा (राजस्थान) में एक सरकारी स्कूल के बाथरूम की जर्जर दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षकों को निलंबित कर उन्हें चार्जशीट सौंपी गई है। उपखंड अधिकारी दीपक महावर ने ₹5 लाख मुआवज़े का एलान करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल ₹4.50 लाख दिए हैं।