कोटा में हनीट्रैप गैंग का हुआ भंडाफोड़, व्यापारियों को लुभाकर ऐंठते थे पैसे

कोटा में पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के बाद एक हनीट्रैप गैंग के तीन मेेंबर्स को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर फर्ज़ी प्रोफाइल के ज़रिए व्यापारियों को लुभाते और उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर पैसे ऐंठते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे कर्णेश्वर महादेव मंदिर बुलाकर रास्ते में ही अगवा कर लिया गया और ₹1 लाख लेने बाद छोड़ा।