कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है और अगर इसमें मिलावट है तो इसका रंग हल्का हो सकता है। पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालने पर मिलावटी चीज़ पानी में ऊपर ही उतराती हुई दिख जाएगी। हाल ही में देहरादून में 'खराब' कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए।