कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने टाटा स्टील को दी 'सेल' रेटिंग, टारगेट प्राइस भी घटाया
ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने टाटा स्टील के शेयर की रेटिंग को 'रिड्यूस' से घटाकर 'सेल' कर दिया है। फर्म ने कंपनी के टारगेट प्राइस को ₹150/शेयर से ₹145/शेयर किया है। फर्म ने भारतीय व यूरोपीय बाज़ार में स्टील स्प्रेड में गिरावट की चिंताओं का हवाला देते हुए ऐसा किया। कंपनी के शेयर गुरुवार को ₹159.99 पर बंद हुए।