inshorts

कोटक महिंद्रा का Q2 में नेट एडवांसेज़ 15% बढ़कर ₹4.62 लाख करोड़ रहा, डिपॉज़िट्स 14% उछला

कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने शनिवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका नेट एडवांसेज़ बढ़कर ₹4.62 लाख करोड़ तक पहुंच गया जो सालाना आधार पर 15.8% की बढ़त दिखाता है और बैंक के कुल डिपॉज़िट्स पिछले साल की समान अवधि से 14.6% उछलकर ₹5.28 लाख करोड़ पर पहुंच गए।