कोटक महिंद्रा बैंक को RBI ने दी बड़ी राहत, ऑनलाइन कस्टमर जोड़ने पर लगा बैन हटाया

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक को बड़ी राहत देते हुए बैंक पर लगे कई प्रतिबंध हटा लिए हैं। इसके तहत बैंक अब ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के ज़रिए नए कस्टमर्स जोड़ सकेगा और नए क्रेडिट कार्ड जारी कर सकेगा। आरबीआई ने कहा कि बैंक ने अपनी कमियों को सुधारने के लिए ज़रूरी कदम उठाए हैं।