कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 80% से अधिक गिर गए। हालांकि, यह तेज़ गिरावट बिकवाली के कारण नहीं बल्कि तकनीकी मूल्य समायोजन के कारण हुई क्योंकि बैंक के 5:1 स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर एक्स-स्प्लिट पर कारोबार करने लगे थे। बैंक के ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर आज से ₹1 के पांच शेयर बन जाएंगे।