मॉर्गन स्टैनली ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर पर बुलिश रुख अपनाते हुए इसे 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। फर्म का मानना है कि बैंक का शेयर अपने मौजूदा शेयर प्राइस ₹1,996 से करीब 31% की तेज़ी दिखाते हुए ₹2,600/शेयर पर पहुंच सकता है। वहीं, 2027 से बैंक के मुनाफे और प्रति शेयर आय में 18-20% की वृद्धि हो सकती है।