कोटक सिक्योरिटीज़ की गलती से ₹40 करोड़ हुए ट्रांसफर, ट्रेडर ने चंद मिनटों में कमाए ₹1.75 करोड़
कोटक सिक्योरिटीज़ की एक गलती से F&O ट्रेडर गजानन राजगुरु के खाते में ₹40 करोड़ ट्रांसफर हो गए। कोटक अपनी गलती सुधार पाता उससे पहले ही इस रकम को गजानन ने निवेश कर महज 20 मिनट में ₹1.75 करोड़ का मुनाफा कमा लिया। हालांकि, बाद में कोटक सिक्योरिटीज़ ने मुनाफे समेत पूरी रकम अपने खाते में वापस ट्रांसफर कर ली।