काटने वाले सांप को ज़िंदा MP में अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, कहा- पूछते किसने काटा इसलिए लाया
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में सांप के काटने के बाद एक शख्स उसे ज़िंदा हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से इलाज करने को कहा। शख्स ने कहा, "अस्पताल में पूछते कि किस सांप ने काटा है इसलिए उसे पकड़कर ले आया।" अस्पताल में हाथ से छूटने पर शख्स ने सांप को दोबारा पकड़ा और उसे बाहर छोड़कर आया।