कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 148 अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्ज़िक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।