कूड़े के ढेर से खाना खोजकर खाती दिखी बच्ची, झकझोर देगा एमपी का वायरल वीडियो
विदिशा (मध्य प्रदेश) में कूड़े के ढेर में खाना खोजकर खाती एक बच्ची का झकझोर देने वाला वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। यह वीडियो विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर से कुछ ही दूर का बताया जा रहा है। एमपी कांग्रेस ने इसपर कहा, "गरीब कल्याण की योजनाओं के नाम पर रोटियां गरीबों तक पहुंचने से पहले ही सड़ जाती हैं।"