कीड़े जमाकर लोग कमा सकते हैं हज़ारों रुपए, बिहार में निकली 'अजब-गज़ब' सरकारी नौकरी

बिहार में कीड़े जमाकर लोग हज़ारों रुपए कमा सकते हैं। दरअसल, बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने कीट संग्रहकर्ता के 53 पदों पर आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया। 18-37 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवार 5-मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को ₹1,800 के ग्रेड पे के साथ ₹5,200- ₹20,200 के वेतनमान में वेतन मिलेगा।