कूड़ा फेंकते वीडियो हुआ था वायरल, ट्रोलिंग व पुलिस केस के बीच 23 वर्षीय छात्र ने खुद को मारी गोली
मापुसा (गोवा) में 23 वर्षीय कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक की ट्रोलिंग हुई थी और पुलिस केस दर्ज हुआ था। वह मामले में पुलिस के साथ सहयोग कर रहा था लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई।