तमिलनाडु के कोडईकनाल को 'प्रिंसेज़ ऑफ हिल्स' के नाम से जाना जाता है। यह पूरे भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। कोडईकनाल की स्थापना 1845 में ब्रिटिश नौकरशाहों और ईसाई मिशनरियों द्वारा एक गंतव्य के रूप में की गई थी। यह हिल स्टेशन हरी-भरी पहाड़ियों, झरने, झीलों से घिरा हुआ है।