कर्नाटक की एक 46-वर्षीय महिला ने बताया है कि पति की मौत के बाद उसका लोन चुकाने के लिए उसने ₹2.5 लाख में एक किडनी बेच दी थी। बकौल महिला, जिसने किडनी बेचने में मदद की थी वह पैसे वापस मांगते हुए उसकी दोनों बेटियों की किडनी बेचने को मजबूर कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।