कोडवर्ड में बातें, 25 लोगों के नाम और तारीखें...डॉ. मुजम्मिल की डायरी में बड़े खुलासे
फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से संबंध के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल के कमरे से डायरी मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें कोडवर्ड्स में बातें लिखी हैं, करीब 25 लोगों के नाम हैं और 8-12 नवंबर का ज़िक्र है जो संकेत देता है कि उसका कुछ प्लान था। दिल्ली आतंकी हमले का मास्टरमाइंड उमर के रूम से भी डायरी मिली है।